Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एक्शन मोड में नए वित्त मंत्री, जिम्मेदारी मिलते ही ग्राउंड जीरो पर स्वपन दासगुप्ता

'बिना टैक्स बढ़ाए बढ़ाएंगे सरकारी खजाना'

10 Jun 2026

एक्शन मोड में नए वित्त मंत्री, जिम्मेदारी मिलते ही ग्राउंड जीरो पर स्वपन दासगुप्ता

कोलकाता। वित्त विभाग की कमान संभालते ही मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने अपने तेवर और दूरदर्शी आर्थिक विजन को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। कुर्सी संभालते ही उन्होंने पारंपरिक आर्थिक सोच को किनारे रखते हुए बड़ा बयान दिया है। स्वपन दासगुप्ता ने कहा कि केवल करों (टैक्स) में बढ़ोतरी कर देने से ही राजस्व संग्रह बढ़ जाएगा, यह मान लेना बिल्कुल जरूरी नहीं है। उन्होंने साफ संकेत दिया कि उनके कार्यकाल में आम जनता पर अतिरिक्त टैक्स का बोझ थपने के बजाय, राजस्व बढ़ाने के लिए व्यावहारिक और नए रास्ते तलाशे जाएंगे। 
वित्त मंत्री ने आर्थिक सिद्धांतों का हवाला देते हुए कहा कि अतीत में कई बार टैक्स की दरें कम करने के बावजूद राजस्व में बड़ी वृद्धि देखी गई है। इसलिए उनका प्रयास टैक्स ढांचे को अधिक संतुलित और पारदर्शी बनाना है ताकि आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले और सरकार की आय भी बढ़े। उन्होंने स्वीकार किया कि बिना टैक्स बढ़ाए राजस्व में वृद्धि करना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन वह इसे एक बड़े अवसर के रूप में देख रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर किसी भी तरह की लापरवाही या खामी को दूर कर राजस्व संग्रह प्रणाली को अधिक सक्षम और जवाबदेह बनाया जाएगा।
मंत्रालय संभालते ही स्वपन दासगुप्ता बिना वक्त गंवाए सीधे ग्राउंड जीरो यानी उत्तर बंगाल के दौरे पर निकल गए हैं। उनका मानना है कि वातानुकूलित कमरों के बजाय नीतियां जमीनी हकीकत को देखकर बननी चाहिए। अपने इस दौरे में वह सिलिगुड़ी में चाय बागान श्रमिकों, स्थानीय व्यापारियों और विभिन्न हितधारकों के साथ सीधी बैठकें करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य की आर्थिक नीतियां तैयार करते समय श्रमिकों, उद्योगों और आम नागरिकों के हितों को समान रूप से ध्यान में रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 
राज्य में आगामी 18 जून से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है और 22 जून को राज्य का बजट पेश किया जाएगा। नए वित्त मंत्री के सामने बेहद कम समय में बजट को अंतिम रूप देने की चुनौती है। हालांकि, जब उनसे बजट के संभावित प्रावधानों को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इस पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि बजटीय प्रक्रियाओं और गोपनीयता का सम्मान करना जरूरी है, इसलिए सरकार निर्धारित नियमों के अनुसार ही समय पर बजट पेश करेगी। फिलहाल उनका पूरा ध्यान विभागीय अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ मंथन कर राज्य की माली हालत सुधारने पर केंद्रित है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एक्शन मोड में नए वित्त मंत्री
'बिना टैक्स बढ़ाए बढ़ाएंगे सरकारी खजाना'





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News